गुवाहाटी, महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, गुवाहाटी द्वारा नूनमाटी स्थित मदर्स होम में नव-निर्मित शौचालय का लोकार्पण किया गया। समारोह में माहेश्वरी युवा संगठन (मायुसं) ने सहभागिता करते हुए वृद्धाश्रम के लिए चावल, आटा, दाल एवं बेसन जैसी आवश्यक राशन सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती पारिजात भुइयाँ ने संगठन की सेवा भावना की सराहना करते हुए सामाजिक संस्थाओं से वृद्धाश्रमों में मिठाइयों के बजाय स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए लगातार कार्य कर रही है।माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव एडवोकेट रोनक लढ़ा ने कहा कि महेश नवमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का पर्व है। उन्होंने समाज के जरूरतमंद वर्गों तक निरंतर सेवा पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
!->
Home
Unlabelled
महेश नवमी पर मायुसं ने दिया वृद्धजनों की सेवा का संदेश
महेश नवमी पर मायुसं ने दिया वृद्धजनों की सेवा का संदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें