रमेश मुन्दड़ा
होजाई: जिले के होजाई शहर के विष्णुपल्लि के विष्णु मंदिर परिसर में हुए चोरी के एक मामले में स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना मंगलवार रात्रि को करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है, तब चार-सदस्यीय एक चोर गिरोह ने मंदिर में घुसकर बैटरी और निर्माण सामग्री चुराने का प्रयास किया। गत रात्रि आशंका के अनुसार चार व्यक्तियों ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया और पानी के मोटर तथा लोहे की सामान निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण उन्हें खदेड़ते हुए एक व्यक्ति, नाजिर उद्दीन, को धरदबोचा गया।
पूछताछ पर नाजिर उद्दीन ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चुराई गई वस्तुएँ पहले ही एक व्यापारी डबकार कुद्दूच के पास बेची जा चुकी हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से जिलेभर के साथ होजाई के कई मंदिरों तथा नामघरों में चोरी की घटनाएँ बढ़ी हैं। लोगों का आरोप है कि चोर समूह रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा लेकर समूहबद्ध होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। घटना की सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस चोरी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों तक पहुँचने के लिए स्टेशन के आसपास और संदिग्ध व्यापारियों की भी जांच कर रही है। चुराए गए सामान की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं की जानकारी जल्द दी जाएगी। वही मंदिर प्रबंधन समिति ने एक प्राथमिक की दर्ज कराई है।
मंदिर प्रबंधन के अनूप कुमार बारठाकुर और आसपास के नागरिकों ने पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, मंदिर परिसर व स्टेशन पर CCTV व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा ई-रिक्शा चालकों की पहचान व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें