11 स्वर्ण सहित 16 पदक जीतने वाले रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के खिलाड़ियों का सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

11 स्वर्ण सहित 16 पदक जीतने वाले रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के खिलाड़ियों का सम्मान



सोयल खेतान, रोहा


नौगांव जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान तथा अखिल असम कराटे एसोसिएशन के सहयोग से 2 अगस्त को नौगांव एडीपी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में आयोजित नौगांव जिला अंतर क्लब कराटे चैंपियनशिप में 11 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर रोहा का गौरव बढ़ाने वाले रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के खिलाड़ियों का मानव अधिकार संग्राम समिति (मास), रोहा आंचलिक समिति ने सम्मान किया।


चैंपियनशिप में एलवियान बरदलै, वेदव्रत दास, लकी बरदलै, देवकिशन सूतिया, समीर ज्योति नाथ, क्रिष्टी देवी, हियाखी देवी, मयूख नंदन नाथ, विशाल ज्योति दास और आर्ही अर्निका नाथ ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं क्रिष्टी देवी, मयूख नंदन नाथ और सिन्मय डेका ने रजत, जबकि मयूरपंखी दास और वैभव सईकीया ने कांस्य पदक हासिल किया।


इस उपलब्धि पर मानव अधिकार संग्राम समिति (मास) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लखी प्रसाद डेका, रोहा आंचलिक समिति के सचिव खनीकर डेका तथा संगठन सचिव तरुण राम डेका सहित प्रतिनिधिमंडल ने रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन स्थित बौद्धिधर्मा कराटे क्लब पहुंचकर पदक विजेता खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक नित्य कुमार पातर, सचिव संजीव नाथ तथा प्रशिक्षक प्रीयम मजुमदार को फुलाम गमछा पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


मुख्य प्रशिक्षक नित्य कुमार पातर ने बताया कि प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी आगामी जोनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जोनल प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के पात्र होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी जलपान (छात्रवृत्ति) योजना का लाभ भी मिल सकेगा।


सम्मान समारोह में रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें