नगांव में आज से सूर्य षष्ठी समाज कल्याण यूथ फुटबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में आज से सूर्य षष्ठी समाज कल्याण यूथ फुटबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता शुरू



पूजा माहेश्वरी


नगांव। नगांव खेल संघ के तत्वावधान में तथा सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के संरक्षण में नुरुल अमीन स्टेडियम में बुधवार से तीन दिवसीय सूर्य षष्ठी समाज कल्याण यूथ फुटबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। नगांव खेल संघ के फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सोनाई, कलंग, कपिली और ननै नाम की चार टीमों में विभाजित कर मुकाबले कराए जाएंगे।


नॉकआउट पद्धति से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजकों ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम नुरुल अमीन स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच औपचारिक रूप से जर्सी और अन्य आवश्यक खेल सामग्री वितरित की गई।


इस सामग्री वितरण कार्यक्रम में नगांव खेल संघ के महासचिव तपन कुमार दास के अलावा फुटबॉल शाखा के सचिव प्रांजल कुमार भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष असीम कुमार भावाल, मैदान सचिव देवजीत दास, तैराकी शाखा के सचिव समीर हाजरिका तथा कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार माहातो उपस्थित थे।


वहीं, सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम बाबू शाह, सचिव अर्जुन कुमार माहातो और कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी डी.एन. प्रसाद, नंद किशोर शाह, प्रेमचंद चौहान तथा गणेश गुप्ता ने टीमों को जर्सी एवं विभिन्न खेल सामग्री वितरित की।


उल्लेखनीय है कि जर्सी एवं अन्य खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान नगांव खेल संघ के महासचिव तपन कुमार दास ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें