गुवाहाटी। असम में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित शिवसागर एवं आसपास के क्षेत्रों के पीड़ितों की सहायता के लिए गुवाहाटी मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन (जीएमटीए) ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में 11 लाख रुपये का योगदान दिया।
इसी क्रम में एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा से मुलाकात कर संगठन की ओर से 11 लाख रुपये का चेक बाढ़ राहत सहायता के रूप में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए संगठन द्वारा निभाए जा रहे सामाजिक दायित्व की प्रशंसा की।
प्रतिनिधिमंडल में जीएमटीए के अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव कुंज बिहारी शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज सराफ, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट चेयरमैन सुशील हरलालका, उपाध्यक्ष राजेश सरावगी तथा सलाहकार सुशील बंका शामिल रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में समाज के सभी सक्षम वर्गों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके.









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें