गुवाहाटी - अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा निर्देशित कार्यक्रम "सुपात्र दान - मोक्ष का पायदान" संयोजिका सोनल बरड़िया के नेतृत्व में तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण जागो जागो कन्याओ गीत से हुआ। तत्पश्चात संयोजिका ने अपने वक्तव्य से सभी का स्वागत किया। महिला मंडल की श्रीमती घेवरी देवी बैद ने तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य भिक्षु को नमन करते हुए बताया कि आचार्य भिक्षु ने दान दया के विषय में लौकिक एवं लोकोत्तर भेद रेखा को प्रस्तुत किया था और समाज में प्रचलित मान्यताओं के समक्ष नया चिंतन प्रस्तुत किया था। सुश्री चित्रा नाहर व पिंकी गलगुलिया ने भी विचारों से अपनी प्रस्तुति दी। कन्या मंडल की सदस्य निधि बोथरा को पूरे असम में एम. कॉम. में 15वां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाती संचेती, ज्योति सुराणा, सुषमा दोषी का भी सहयोग रहा ।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें