गुवाहाटी - सावन की आने की दस्तक मिलते ही भगवान शिव की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। ऐसे में कांवरियों का जत्था बैधनाथ धाम जाने के लिए तैयार हो जाता है। केसरिया परिधान पहने कावड़िए वैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो जाते है। गुवाहाटी रेल स्टेशन आज केसरिया परिधानों से शिवमय हो गया है। ब्रह्मपुत्र मेल में सिर्फ कावड़िया ही नजर आ रहे थे। असम बैधनाथ युवा कावड़ संघ के 105 सदस्यीय जत्था आज ब्रम्हपुत्र मेल से भागलपुर होते हुए सुल्तानगंज को रवाना हुआ। गत 24 वर्षों से कावड़ यात्रा करने वाला यह संघ 28 जुलाई शनिवार को सुल्तानगंज से कांवड़ लेकर रवाना होगा। 1 अगस्त को देवघर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करेगा। इस दल मे सुशील गोयल, मक्खन अग्रवाल, प्रदीप भुवालका, संदीप शर्मा, नीशु गर्ग, प्रभाष पोद्दार, सुमित बजाज ने व्यवस्था संभाल रखी है।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें