साहनी कांबडिया संघ एनजीओ का पहला जत्था आज बैधनाथ धाम को रवाना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

साहनी कांबडिया संघ एनजीओ का पहला जत्था आज बैधनाथ धाम को रवाना


गुवाहाटी - साहनी कांबडिया एनजीओ के तत्वावधान में बाबा धाम जाने के लिए पहला जत्था ब्रह्मपुत्र मेल से आज रवाना हुआ। इस जत्थे की अगुवाई महासचिव राजू साहनी कर रहे हैं। इस जत्थे में कुल 35 कांबडिया है। पूरा समूह पूर्णिमा के पावन अवसर पर जल भर कर पाव पैदल 105 किलोमीटर बाब धाम देवघर के लिए प्रस्थान करेगा। इस जत्थे में सभी कांबडिया अपने एक ही दाहिने कांन्धे पर काँवड लिए बाबा बैधनाथ धाम पहुँचते है। ये सभी कांबडिया प्रथम सोमवारी के दिन जलाभिषेक व पूजन करेंगे और उसी दिन बाबा बासुकीनाथ मंन्दिर जलाभिषेक व पुजन करेंगे। इस समूह में राजू साहनी, प्रमोद साहनी, दिलीप साहनी, धर्मेन्दर साहनी, राजा साहनी, बप्पी सरकार, रंजीत सरकार, रामनारायण साहनी, बिकास साहनी, अमरजीत साहनी, त्रिभुवन गिरी सहित सभी 35 सदस्य ब्रह्मपुत्र मेल से आज रवाना हुए।

*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें