गुवाहाटी - हाल ही में विप्र युवा असम के चुनाव संपन्न हुए और दीपक शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए जीत मिली। आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। एक विज्ञप्ति के द्वारा दीपक शर्मा ने सबसे पहले सभी समाज बंधुओं को उनका चयन करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह अपने कार्यकारिणी के साथ मिलकर समाज को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। नई कार्यकारिणी में राजेश शर्मा व दिनेश शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सचिव पद अंकित पारीक को व सयुंक्त सचिव पद विनय शर्मा को दिया गया है। नितेश शर्मा विप्र युवा असम के कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए है। अमित खंडेलवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष पद मिला है। जन सम्पर्क अधिकारी की जिम्मेदारी अरविंद पारीक एवं प्रतीक मिश्र को मिली है।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें