निशा सराफ ने लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरुपा के अध्यक्ष पद की शपथ ली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

निशा सराफ ने लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरुपा के अध्यक्ष पद की शपथ ली

लायंस जिला 322 बी1, कोलकाता के पूर्व लायन्स जिलापाल सूरज बगला ने शपथ दिलाई


कमलेश शर्मा को लायन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला

गुवाहाटी - लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरुपा का 2018-19 के सत्र के लिये निशा सराफ को लायंस जिला 322 बी1, कोलकाता के पूर्व लायन्स जिलापाल सूरज बगला ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही प्रीति गोयल को सचिव, प्रेमचंद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, कमलेश शर्मा को प्रथम उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी को द्वितीय उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल को सदस्य विकास संयोजक, सानिया जालान को सेवा कार्यों हेतु शपथ दिलाई। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अध्यक्षीय पुरस्कारों का वितरण किया। जिसमें कमलेश शर्मा को लायन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलापाल राधा अग्रवाल, एम पी अग्रवाल, मंदिरा चंदा, अमर बरुवा एवं जिला उपाध्यक्ष द्वितीय राजकुमार रिंगानिया उपस्थित थे।


*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें