संविधान संशोधन था सभा आयोजन का मुख्य मुद्दा
गुवाहाटी - 22 जुलाई को स्थानीय माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी सभा की विशेष साधारण सभा सम्पन्न हुईं। इस सभा का एजेंडा संविधान संशोधन था। सर्व प्रथम कुशल काबरा ने मंच गठन करवाया जिसमे सभा अध्यक्ष राजकुमार सोमानी, मंत्री मदन गोपाल सिगची एवम संविधान संशोधन समिति के संयोजक अधिवक्ता अशोक माहेश्वरी एवं सह संयोजक अमित काबरा को मंचासीन करवाया गया। महेश पूजन के पश्चात विषय पर चर्चा शुरू हुई एवम कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर आपसी विचार विमर्श के बाद संविधान को कुछ संसोधनों के साथ सर्व सहमति से पारित किया गया। इस अवसर पर समाज के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह जानकारी सभा के जन सम्पर्क अधिकारी श्रीभगवान लाहोटी ने यहाँ प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जारी की।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें