विप्र युवा असम का प्रथम चुनाव संपन्न
गुवाहाटी - विप्र युवा असम का प्रथम चुनाव गुवाहाटी के श्री ओम प्लाजा स्थित निर्धारित चुनाव स्थल पर संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दीपक शर्मा व राजेश शर्मा के थे। 55 विप्र सदस्यों ने अपना मतदान का प्रयोग करते हुए दीपक शर्मा को विप्र युवा असम के संस्थापक अध्यक्ष के रुप में चुना। चुनाव अधिकारी विकास शर्मा के नेतृत्व में इस चुनाव को संपन्न कराया गया। विप्र युवा असम के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर इस चुनाव में सहयोग किया जिसमे राजेश शर्मा का सहयोग काफी महत्वपूर्ण रहा। अपनी जीत सुनिश्चित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। परिणाम घोषित होने के बाद सभी विप्र बंधुओं ने दीपक शर्मा को बधाई संदेश देते हुए विप्र युवा असम के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की आशा व्यक्त की।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें