नवगांव से अजीत माहेश्वरी
नगांव - शक्ति संघ, नगांव के तत्वावधान में आगामी 13, 14 व 15 सितंबर को तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्री गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। उक्त उत्सव की रुपरेखा तैयार करने हेतु होटल नगांव पाइंट मे शक्ति संघ की एक साधारण सभा संघ के अध्यक्ष श्री बिनोद कुमार मोर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा का संचालन श्री सुपन कुमार उपाध्याय ने किया। सभा में आगामी वर्ष हेतु 21 सदस्यो को लेकर नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें बिनोद कुमार मोर अध्यक्ष, अमर चंद मणिहार व अजित माहेश्वरी उपाध्यक्ष, महेश भजनका सचिव, मनोज कोठारी सह सचिव, अनिल रातुसरिया कोषाध्यक्ष, मुकेश दुगङ व श्याम झंवर सह कोषाध्यक्ष राजु महर्षि सांस्कृतिक सचिव, अश्विनी भजनका सह सांस्कृतिक सचिव, रोहित अग्रवाल प्रचार सचिव के अतिरिक्त संतोष रातुसरिया, मुकेश जाजोदिया, आशिष मित्तल, लक्ष्मण पेङिवाल, मनीष दुगङ, अमित सिंघी, निवांश भजनका, रमेश पेङिवाल, राजेश शर्मा व अमित गर्ग सभी कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किए गए हैं। सभा में आगामी श्री गणेश चतुर्थी उत्सव पर चर्चा करते हुए 13 सितंबर को रात्रि भजन कीर्तन का कार्यक्रम, 14 सितंबर को जूनियर व सीनियर दो भागों में भक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता तथा भण्डारे का आयोजन निर्धारित किया गया है। 15 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ श्री गणेश चतुर्थी उत्सव का समापन होगा। शक्ति संघ के सचिव महेश भजनका ने बताया कि 13 सितंबर को रात्रि भजन कीर्तन हेतु बिकानेर निवासी प्रसिद्ध भजन गायक हनुमान पारिक को आमंत्रित किया गया है। शक्ति संघ के उक्त आयोजन का यह 21वां वर्ष है। आगामी चार वर्षों बाद रजत जयंती वर्ष को देखते हुए शक्ति संघ के सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें