लायंस अर्पण ने तीज उत्सव मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस अर्पण ने तीज उत्सव मनाया


गुवाहाटी - लायंस अर्पण ने हरियाली तीज के उपलक्ष में फेलोशिप के तहत सिंधारा बनाया। सावन माह के शुक्ल पक्ष में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसमें महिलाएं सज संवर कर शिव गौरी की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। प्रथम महिला लायन अंजू अग्रवाल व द्वितीय महिला लायन रिंकू चौधरी व तत्काल अतीत जिलापाल लायन राधा अग्रवाल का सम्मान किया गया। रितु सरावगी व सुधा जिंदल द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए, सचिव पायल भरतीया द्वारा अंताक्षरी खिलवाया गया। क्लब की अध्यक्षा वंदना बगड़िया, कोषाध्यक्ष लीला लाहोटी के साथ अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। जनसंपर्क अधिकारी विनीता जसरासरिया ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम से आपसी साहचर्य व उत्साह बढ़ता है। सदस्यायों के बीच रंग-बिरंगे वस्त्र के साथ वहां का वातावरण सजा लग रहा था जैसे सावन की हरियाली में रंग बिरंगे फूल खिल रहे हो।

*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें