गुवाहाटी - लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम "फीड द हंगर" के अंतर्गत बी बरुआ कैंसर हॉस्पिटल में 100 से अधिक मरीज व वहां उपस्थित लोगों को शुद्ध और सात्विक भोजन कराया। क्लब की अध्यक्ष वंदना बगड़िया ने बताया कि अक्षय पात्र के सहयोग से बनाया गया शुद्ध भोजन को लोगों ने "हरे कृष्ण" नाम का उच्चारण कर ग्रहण किया। क्लब की जन संपर्क सूचिव विनीता जसरासरीया ने जानकारी दी कि इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक माह करवाए जाते हैं। इस माह के प्रायोजक कोषाध्यक्ष लीला लाहोटी व सीता गोयंका थी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में शशि बड़जात्या, किरण तापड़िया, शिल्पा रामपुरिया, अंजू महेश्वरी व अन्य सदस्यों ने भी सहयोग दिया।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें