गुवाहाटी - राजस्थान के सीकर जिले में परमार्थ आश्रम नामक एक संस्था है। जो निराश्रित बालको का घर है। परमार्थ आश्रम इन बच्चो को शिक्षा प्रदान कराती है और इन बच्चो का पालन भी करती है। इस आश्रम की सेवाओं को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी परवरिश के सदस्यों ने आश्रम के तक़रीबन ७० बच्चे एवं १० शिक्षको को एक समय का पोस्टिक आहार का भोजन करवाया। इस कार्यक्रम के सयोजक अरविन्द पारीक एवं शेफाली पारीक थे। अन्न दान को सफल बनाने में दुर्गा दत्त पारीक एवं रमेश पारीक का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम गुवाहाटी परवरिश के अध्यक्ष लायन अजितेश जीतानी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें