रोजगार और अर्थव्यवस्था पर कुछ नहीं बोले प्रधानमंत्री : राहुल गांधी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रोजगार और अर्थव्यवस्था पर कुछ नहीं बोले प्रधानमंत्री : राहुल गांधी

       
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण में चर्चा के दौरान देश के सामने बड़ी समस्या बने रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में आई कमी के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और अर्थव्यवस्था का है। देश का हर युवा पढ़ाई के बाद रोजगार चाहता है। प्रधानमंत्री से बार-बार पूछा गया कि उनको रोजगार दिलवाने के लिए क्या किया लेकिन प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया।
राहुल ने कहा, “ प्रधानमंत्री कभी इसकी बात करेंगेकभी कांग्रेस की बात करेंगेकभी जवाहरलाल नेहरू जी की बात करेंगेकभी पाकिस्तानकभी बांग्लादेश। मेन मुद्दे की बात कीजिए प्रधानमंत्री जी ! देश के युवाओं को आप बता दीजिएउनके लिएरोजगार के लिए आप क्या कर रहे हैं?
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने कहा था दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगाछह साल हो गएसाढ़े पांच साल हो गएहमने सवाल पूछा। पिछले साल एक करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया हैप्रधानमंत्री जी एक शब्द नहीं बोल पा रहे हैं।”(हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें