अनिश्चित समय के लिए सिंगराजान चाय बागान बंद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

अनिश्चित समय के लिए सिंगराजान चाय बागान बंद

चार माह से श्रमिकों और छह माह से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

चराईदेव (असम)। जिले के सोनारी स्थित बंशीधर मुंगीलाल मोदी के स्वामित्व वाला सिंगराजान चाय बागान अंततः शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए बंद हो गया। बागान में कार्यरत 300 श्रमिकों को चार माह और 20 कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिल रहा था। बताया गया है कि श्रमिक और कर्मचारी लम्बे समय से वेतन को नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसके बावजूद वेतन नहीं मुहैया कराया गया, जिससे नाराज होकर चाय बागान के कामकाज को बंद करने का श्रमिकों और कर्मचारियों ने निर्णय किया।

वेतन को लेकर चाय बागान के मालिक प्रबंधन पर असम चाय कर्मचारी संघ और असम चाय मजदूर संघ की ओर से लगातार दबाव बनाया जाता रहा लेकिन हर बार मालिक प्रबंधन की ओऱ से कुछ समय की मांग कर मामले को आगे घसीटा जाता रहा। श्रमिकों ने बताया कि मालिक प्रबंधन द्वारा उन्हें लंबे समय से राशन, चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को असम चाय मजदूर संघ के सोनारी कार्यालय परिसर में असम चाय मजदूर संघ, असम चाय कर्मचारी संघ और चाय बागान के श्रमिकों-कर्मचारियों की एक बैठक हुई। बैठक में आने वाले समय में जिला प्रशासन की मध्यस्थता से चाय बागान में एक कमेटी का गठन कर अति शीघ्र उक्त कमेटी द्वारा चाय बागान को फिर से चलाने का निर्णय किया गया। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें