होजाई। होजाई जिला के लंका व हवाईपुर के बीच रेलवे लाइन के किनारे सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।
मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने आशंका जताया है कि बीती रात को किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। जीआरपी ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मृतक के शिनाख्त में जुटी हुई है। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें