गुवाहाटी। असम प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने घोषित बीटीसी चुनावों के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने इस जीत को राज्य की जीत, सभी कार्यकर्ताओं की जीत करार दिया। उन्होंने कहा है कि यह जीत बीटीसी के लोगों के प्रयासों और सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण संभव हुई।
प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने सभी विशेष रूप से मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, बीटीसी चुनावों के प्रभारी मंत्री भावेश कलिता को हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को जारी एक बयान में कहा है कि बीटीसी क्षेत्र में 3.5 मिलियन लोग लंबे समय से बदाल के लिए प्रतीक्षारत थे। उन्होंने दृढ़ विश्वास जताया कि परिवर्तन और विकास के हित में बीटीसी के लोगों का जनादेश वास्तव में आने वाले दिनों में विकास और प्रगति का एक नया क्षितिज खोलेगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा, यूपीपीएल व जीएसपी की बैठक में निर्णय लिया गया कि ईमानदारी के साथ लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए यूपीपीएल, भाजपा और जीएसपी की गठबंधन सरकार बनाई जाएगी। यूपीपीएल के अध्यक्ष प्रमोद बोड़ो को सरकार के नए प्रमुख के रूप में नामित किया गया है। (हि.स.)






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें