विधायक पविंद्र डेका ने अगप से दिया इस्तीफा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विधायक पविंद्र डेका ने अगप से दिया इस्तीफा



गुवाहाटी। असम गण परिषद (अगप) पर विभिन्न तरह के आरोप लगाते हुए पाटाचारकुची के विधायक पविंद्र ने अपनी पार्टी अगप को छोड़ने का मंगलवार को ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अगप अपनी क्षेत्रीयतावादी चरित्र को छोड़कर प्राइवेट कंपनी बन गयी है। 


डेका ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह अगप पार्टी छोड़ने का ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगप अपने क्षेत्रीयतावादी चरित्र को छोड़कर प्राइवेट कंपनी बन गयी है। वह नागरिकता संशोधन कानून के संसद से पारित होने के पहले से ही पार्टी के निर्णयों का विरोध करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि अगप के राज्यसभा सांसद द्वारा संसद में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में वोट देना पार्टी के आदर्शों के साथ समझौता था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अतुल बोरा, केशव महंत और फणीभूषण चौधरी जो निर्देश व नीति बनाते हैं, उसी को मानकर सभी को चलना होता है। 


उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श कर वे विधायक पद को छोड़ेंगे।  साथ ही नव गठित पार्टी असम जातीय परिषद (एजेपी) के साथ बातचीत होने की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि अगले एक-दो दिनों में वे राज्यवासियों को अपने निर्णय से अवगत कराएंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर और तीन वरिष्ठ विधायक पार्टी को छोड़ने वाले हैं।


सूत्रों ने दावा किया है कि नव गठित पार्टी एजेपी का 15 दिसम्बर से शिवसागर जिला शहर में आरंभ दो दिवसीय पहले अधिवेशन में आसू के नेता लुरिन ज्योति गोगोई के साथ ही पविंद्र डेका भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि डेका पिछले काफी समय से पार्टी से बेहद नाराज चल रहे थे। वे पार्टी लाइन से हटकर लगातार बयानबाजी करते रहे। विधानसभा के अंदर भी पार्टी के उलट बयान देते रहे हैं।नागरिकता संशोधन विधेयक का लगातार विरोध करने के कारण पार्टी के अंदर पविंद्र डेका अकेले पड़ गये थे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```