पूजा माहेश्वरी
नगांव। प्रखर वक्ता, कवि, भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन के रुप में मनायी गई।आमलापट्टी में स्थित भाजपा के कार्यालय में सदर व हैबरगांव मंडल की ओर से आयोजित इस मौके पर अटल बिहारी वाजपयी की छवि पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलन किया गया।सदर विधायक रुपक शर्मा सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यगणों ने उनकी छवि पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।इसके साथ ही जनसंघ के नेता दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता की छवि पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस सुशासन दिवस पर विधायक रुपक शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से अटल बिहारी वाजपयी के आदर्श को मानकर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा सभा को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष दत्त, हैबरगांव मंडल के अध्यक्ष दीपांकर राय सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस सभा में सदस्यों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी उज्ज्वल लिगिरा, सुनिल आलमपुरीया, दीपांकर शर्मा बरुवा, सयनिभा भुयां, वर्णाली बोरा आदि उपस्थित थे। बाद में नगांव मंडल और हैबरगांव मंडल भाजपा में एक मैत्री फुटबाल का आयोजन किया गया जिसमें हैबरगांव मंडल ने जीत हासिल की और विधायक रुपक शर्मा ने विजयी टीम को ट्राफि प्रदान की।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें