शिवसागर। प्रसार भारती के आकाशवाणी केंद्र डिब्रूगढ़ को बंद किए जाने के निर्णय के विरूद्ध मंगलवार को शिवसागर प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान स्थानीय विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया।
धरना में शामिल प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा प्रसार भारती आकाशवाणी केंद्र डिब्रूगढ़ को बंद करने का जो निर्णय लिया गया है, हम इसका विरोध करते हैं। सरकार को इसे जल्द से जल्द रद्द करना चाहिए।
आकाशवाणी डिब्रूगढ़ एक ऐसा केंद्र है जो असमिया जाति की जीवन, संपदा, संस्कृति आदि को बचा रखा है। आकाशवाणी डिब्रूगढ़ केंद्र के बंद होने साथ ही डिब्रूगढ़ दूरदर्शन केंद्र को अन्य केंद्र के साथ जोड़ने का सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है हम इसका भी विरोध करते हैं। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें