पूजा माहेश्वरी
नगांव। जिले के दस तिवा स्वायत्तशासी परिषद के 17 दिसंबर को होने वाले चुनावों को लेकर जिला उपायुक्त कविता पद्मनाभन ने एक आदेश जारी कर 16,17और 19 दिसंबर को ड्राई डे की घोषणा की है। जिन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वे क्षेत्र है बारापुजिया, टोपाकुची, पूखरीपार, जोराबाडी, जुगंलवलहु, सहोरी ,लुतुमारी, कमारगांव, नामवर लालुगं और लालुगं पार। इन क्षेत्रों में सभी सरकारी, बेसरकारी कार्यालय, बैंक, सरकारी शिक्षानुष्ठान,चाय बगान आदि में भी अवकाश रहेगा। बंद के दौरान जरुरी सेवाएं चालु रहेगी। चुनाव को देखते हुए 16, 17 और 19 दिसंबर को समग्र जिला में ड्राई डे का निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान सभी शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिये गये है। चुनाव में मतदान के लिए मत डालने वालों को परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है। परिचय पत्र सरकारी के साथ साथ गैर सरकारी परिचय पत्र भी मान्य होंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति में दी गई है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें