गुवाहाटी। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्यभर में जनसंपर्क अभियान आरंभ किया है। जनसंपर्क अभियान शहरों तक ही नहीं गांवों, खासकर अंदरुनी गांवों तक चलाया जा रहा है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पहुंचकर राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत करा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने 100 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह जनसंपर्क अभियान आरंभ किया है। भाजपा के विभिन्न मोर्चाओं के द्वारा इस जनसपंर्क अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।
जनसंपर्क अभियान जिलों के प्रत्येक बूथों के अंतर्गत निवास करने वाले सभी लोगों तक संपर्क कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान आम जनता द्वारा मिले सुझाओं को भी ग्रहण किया जा रहा है, ताकि आने वाले दिनों में इन आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। इसलिए पार्टी के नेता लोगों की समस्याओं को संकलन भी कर रहे हैं। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें