लखीमपुर में मंत्री पिजुष हजारीका ने किया RE-SVAYEM योजना का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में मंत्री पिजुष हजारीका ने किया RE-SVAYEM योजना का शुभारंभ



ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

 जिले के  कुल 10640 हिताधिकारी हुए लावांचित 

लखीमपुर।  लखीमपुर जिले के त्याग क्षेत्र में आज दोपहर 11 बजे असम सरकार के निर्देशानुसार आयोजित एक सभा में राज्य सरकार की फेलोशिप योजनाा- रीडिजाइंड स्वामी विवेकानंद आसाम यूथ एंपावरमेंट (स्वामी विवेकानंद असामी युवा सशक्तिकरण योजना) का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आज सभा के मंच पर कई हिताधिकारी यों के गुट को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहयोग के रूप में प्रधान करने के साथ-साथ मंत्री पिजुष हजारीका ने उक्त सभा में हिताधिकारीयो एवं जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इस Re-Svayem योजना के तहत असम के दो लाख पढ़े लिखे युवक- युवतियां लाभान्वित होंगे। इस योजना के माध्यम से सरकार नौकरी की आस में घर पर बेरोजगार बैठे पढ़े-लिखे युवक युवतियों को आर्थिक सहयोग देकर स्वाबलंबी बनाना  की राह पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन लखीमपुर के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। क्योंकि इस योजना के माध्यम से नौकरी की आस में घर पर यूं ही बेरोजगार बैठे पढ़े-लिखे युवक युवतियां स्वावलंबी बनकर दुकान, फार्म, इत्यादि खोल कर अपनी जीविका जीने का मार्ग खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाभान्वित हुए युवक-युवतियों को अब अपने कार्यों के माध्यम से यह कर दिखाना होगा कि वह भी किसी के ऊपर निर्भर हुए बगैर अपनी जीविका जीने के अलावा अन्य दो परिवारों का भरण पोषण कर पाने में सक्षम है तब कहीं जाकर सरकार द्वारा शुरू की यह योजना सार्थक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना के तहत जो ₹50000 सहयोग के रूप में दे रही है वह किसी को अपने व्यक्तिगत कार्य में खर्च करने के लिए नहीं दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एआईयूडीएफ सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल पर प्रहार करते हुए कहा कि बदरुद्दीन अजमल  असम में  संप्रदायिक राजनीति  कर  असम मैं अशांति  फैलाने  का कार्य  कर रहे हैं। उन्होंने  असम के नव युवकों  से  इस योजना के तहत  स्वाबलंबी बनकर असम का व्यापार जो अल्पसंख्यको के दखल में है उक्त व्यापार को उनके चुंगल से मुक्त करवा कर अपने दखल में लेने को कहा ताकि इस योजना के तहत हम ऐसी मुहिम छेड़े जिससे हम अपनी बेरोजगारी दूर करने के साथ-साथ बांग्लादेशी मुक्त असम का गठन कर सके। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता तथा समाज सेवक मानव डेका ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार यह नहीं चाहती की विगत की 40 सालों में जो सरकारें आई जिन्होंने योजनाएं तो खूब शुरू की लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं के माध्यम से पढ़े-लिखे घर पर बेरोजगार बैठे युवक-युवतियों को स्वाबलंबी बनने का अवसर नहीं दिया गया। कांग्रेस सरकार ने उक्त युवक युवतियों को स्वाबलंबी बनाने की जगह उन्हें सड़कों पर आंदोलन करने के लिए हमेशा धकेलने का प्रयत्न किया ताकि वह हमेशा बेरोजगार रहकर सड़कों पर यूं ही आंदोलन करते रहे। लेकिन सत्ताधारी भाजपा सरकार उक्त युवक युवतियों को स्वाबलंबी बना कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा कर समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सदैव नई-नई योजनाओं के तहत कार्य करती आ रही है। आज की इस सभा में मंत्री पिजुष हजारीका के अलावा लखीमपुर लोक सभा समस्ती के सांसद प्रधान बरुआ, बीहपुरिया के विधायक देवानंद हजारीका, जिला परिषद की सभा नेत्री मंजू बोर गुहाई, लखीमपुर जिला उपायुक्त डॉ जीवन बी, भाजपा के युवा नेता तथा समाज सेवक मानव डेका, भाजपा के लखीमपुर जिला अध्यक्ष फनी धर बरुआ, पीयूष बरुआ, बसंत सइकिया, के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस योजना का लाभ लखीमपुर जिले में 10640 हिताधिकारीयो को मिला है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```