गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और असम विधानसभा के अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने शनिवार की सुबह गुवाहाटी के दिसपुर में सचिवालय परिसर में नए विधानसभा 'भवन' का उद्घाटन किया।
असम विधानसभा के 14वें बजट सत्र के तीन दिवसीय सत्र के अंतिम दिन नवनिर्मित भवन में सत्र शुरू हुआ। ज्ञात हो कि शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के आह्वान पर सभी विधायक, मंत्री व मीडियाकर्मी नये विधानसभा भवन को देखने पहुंचे थे। विधायकों ने सोनोवाल सरकार के अंतिम कार्यकाल के अंतिम की कार्यवाही को नये विधानसभा भवन में आयोजित करने का आह्वान किया। जिसके तहत विस अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में जाने से पहले सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही को नये भवन में आयोजित कराया।
विधानसभा अध्यक्ष के इस कदम की सभी ने सराहना की। कारण आगामी चुनाव के बाद वर्तमान विधायकों में कितने पुनः चुनकर आएंगे, इस बारे में पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में विधायकों ने नये भवन में विधानसभा की कार्यवाही का गवाह बनना चाहते थे।
दिसपुर में जनता भवन स्थल पर नए भवन का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है। कुछ कार्य अभी भी शेष है। बावजूद, विधानसभा भवन में शनिवार को एक दिन के लिए नए भवन में अनौपचारिक रूप से बैठक आयोजित हुई।
मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी, उपाध्यक्ष अमीनुल हक लस्कर और कई विधायकों ने अंतिम सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रसन्ना व्यक्त की।
14वां विधानसभा सत्र शनिवार को समाप्त होगा और 15वां विधानसभा सत्र नए भवन में चुनाव के बाद आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सोनोवाल और वित्त मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा के साथ कई मंत्री और विधायक नवनिर्मित भवन को देखने के लिए शनिवार की दोपहर को भवन में पहुंचे थे। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें