सितम्बर तक तैयार हो जाएंगे राज्य के कैंसर केयर अस्पताल: स्वास्थ्य मंत्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सितम्बर तक तैयार हो जाएंगे राज्य के कैंसर केयर अस्पताल: स्वास्थ्य मंत्री



गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के सभी निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल सितम्बर 2021 तक पूरी तरह कार्यात्मक हो जाएंगे।


मंत्री ने असम विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के दूसरे दिन कुछ महीनों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए लेखानुदान पेश करने के दौरान उपरोक्त घोषणाएं की। डॉ विश्वशर्मा ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि राज्य के सभी कैंसर केयर अस्पताल सितम्बर 2021 तक पूरी तरह कार्यात्मक हो जाएंगे।


वित्त मंत्री ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि असम कैंसर केयर प्रोग्राम के कार्यान्वयन में काफी प्रगति हुई है। असम में सबसे अच्छा कैंसर उपचार उपलब्ध कराने का हमारा सपना साकार होने की कगार पर है। गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, बरपेटा, डिफू, तेजपुर, लखीमपुर, जोरहाट, मंगलदै और कोकराझार में कैंसर केयर सेंटर सितम्बर 2021 तक पूरी तरह से कार्य करने लगेंगे। हम किसी भी दिन प्रधानमंत्री को एक दिन में सभी अस्पतालों का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।


डॉ विश्वशर्मा ने कहा, गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के अप-ग्रेडेशन के प्रथम-चरण का कार्य इस वित्तीय वर्ष के भीतर पूरा होने वाला है। निर्माण कार्य के अलावा, निदान और उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरणों को स्थापित करने, डॉक्टरों और नर्सों के प्रशिक्षण और काम पर रखने के लिए एक व्यापक मानव संसाधन कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि निर्माण गतिविधियों के तुरंत बाद यह केंद्र पूरी तरह से कार्य कर सके। अन्य स्थानों पर कैंसर केयर सेंटरों की तैयारी भी की गई है। यह बहुत संतोष की बात होगी जब कैंसर के मरीज और उनके परिवार के सदस्यों को बड़े वित्तीय बोझ उठाते हुए राज्य से बाहर की अब यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। वे अपने घर में ही सबसे अच्छा इलाज करवा सकते हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें किसी अन्य राज्य सरकार के बारे में जानकारी नहीं है जिसने इस स्तर के व्यापक कैंसर देखभाल कार्यक्रम को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार विभिन्न स्तरों पर इन कैंसर अस्पतालों के कार्यात्मक हो जाने से न केवल असम बल्कि, पूरे पूर्वोत्तर से हमारे लाखों कैंसर रोगियों को लाभ होगा। डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि बड़े कार्यक्रम को देखते हुए हम प्रधान मंत्री को एक मंच से एक ही बार में इन सभी सुविधाओं का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```