ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर जिले के वासुदेव कल्याण ट्रस्ट परिसर में लखीमपुर महेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित द्वितीय वार कबड्डी ले पंगा शीर्षक 2 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज रात्रि 8:00 बजे हुआ। इस प्रतियोगिता को महेश बंदना तथा राष्ट्रीय गान के साथ शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति में लखीमपुर महेश्वरी सभा के अध्यक्ष मानिक लाल लाहोटी ने फीता काटकर इस प्रतियोगिता को हरि झंडी दिखाई। तीन दिवसीय चलने वाली इस कबड्डी खेल प्रतियोगिता में कुल सात टीमें अंश ग्रहण कर रही है। प्रतियोगिता के आज प्रथम दिन कुल पांच मैच खेले जाएंगे जिसमें पहली प्रतियोगिता लखीमपुर राइनो और लखीमपुर योद्धा नामक दोनों दलों के मध्य होगा। तत्पश्चात दितीय प्रतियोगिता मारवाड़ी युवा मंच टाइटंस और शेखावटी बुल 2.0 के मध्य होगी, ठीक उसी प्रकार तृतीय प्रतियोगिता हनुमान पैंथर और नोखा नाइट राइडर के मध्य होगी। मालूम हो कि इन 6 दलों के मध्य प्रतियोगिता में पराजित हुई 3 टीमों और बालाजी ब्लास्टर नामक दल के मध्य एक लॉटरी आयोजित की जाएगी जिसमें पराजित हुए तीनों दल और बालाजी ब्लास्टर के मध्य प्रतियोगिता होगी। इसकी जानकारी कबड्डी ले पंगा शीर्षक 2 नमक इस खेल प्रतियोगिता के संयोजक देव सारडा, पंकज झंवर और सौरभ मालपानी ने संयुक्त रूप से दी।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें