निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई के विष्णु पल्ली स्थित सर्वजनिन श्री श्री विष्णु मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्री गोविंदा ढोल उत्सव का शुभारंभ
होजाई। होजाई के विष्णु पल्ली स्थित सर्वजनिन श्री श्री विष्णु मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्री गोविंदा ढोल उत्सव का शुभारंभ 27 मार्च को स्थानीय विधायक शिलादित्य देव की मौजूदगी में हुआ। 27 मार्च को हुए कार्यक्रमों के अनुसार चित्रांकन प्रतियोगिता सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, वही आज 28 मार्च को नाम कीर्तन सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और 29 मार्च को आमंत्रित नामती दल द्वारा होली नाम परिवेशन, गोविंद नगर भ्रमण अजी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तीनों दिन विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
उल्लेखयोग्य है कि शनिवार रात्रि को विधायक शिलादित्य देव स्थानीय विष्णु मंदिर परिसर में उपस्थित हुए थे और भगवान की पूजा अर्चना करने के पश्चात। उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किये। इस दौरान उन्होंने कहा की में असम के विभिन्न जगहों पर प्रचार करने के पश्चात आज यहां पहुंचा हूं।मुझे खुशी हुई होजाई को लोग असम में जानने लगे हैं। में चाहूंगा आने वाले दिनों में होजाई में ओर उन्नति व तरक्की हो जिसे असम के साथ-साथ भारत के लोग होजाई को जाने।
वही कार्यक्रम के पश्चात जब विधायक देव वापिस जाने लगे तभी एक दुष्टकृतकारी ने मंदिर परिसर के बाहर उन पर हमला करने की कोशिश की परंतु देव के सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
इसके बाद संवाददाताओं द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर में विधायक देव ने कहा समिति के किसी सदस्य ने मुझे इस बात से अवगत करवाया कि किसी ने मेरे इस ढोल उत्सव में आने पर आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने कहा जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ, यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, यह एक धार्मिक आयोजन है- ढोल उत्सव का। यहां सभी को बुलाया गया है किसी कोई विशेष एक पार्टी को नहीं। कोई भी इच्छुक यहां पर आ सकता है। उन्होंने कहा अगर कोई मुझे बुलाता है किसी कार्यक्रम पर तो वर्तमान में अभी भी विधायक के रुप में हूं, जनता के निमंत्रण पर जाना मेरा कर्तव्य है। इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
संवाददाताओं द्वारा प्रश्न किए गए कि जब आप बाहर निकले तब अचानक आप के समर्थकों पर किसी व्यक्ति ने हमला किया, उस पर आप क्या कहेंगे?
देव ने कहा जनता इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लेती और इस तरह की हरकतों से प्रत्याशयो को ही नुकसान होता है और किसी को भी नहीं।
संवाददाताओं द्वारा उनसे पूछे गए प्रश्न में कि आप के 5 साल के कार्यकाल के दौरान होजाई विधानसभा क्षेत्र में शांति संपरीति कायम रही इस पर आप क्या कहेंगे?
देव ने कहा भरसक प्रयास कर होजाई विधानसभा क्षेत्र मैं शांति समृद्धि कायम रखी और चाये में विधायक आगे रहूं या नहीं परंतु में होजाई वासियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहूंगा और जब तक में हूं यहां कोई भी अशांति नहीं कर पाएगा।
वही विष्णु मंदिर ढोल उत्सव समिति के सदस्यों से जब संवाददाताओं ने पूछा क्या किसी ने विधायक देव के यहां आने पर आपत्ति जताई थी? तब समिति के सदस्य इसे पूरी तरह से इसे नकार दिया और कहा हमें इस बारे में किसी कुछ मालूम नहीं है यह सार्वजनिक स्थल है कोई भी व्यक्ति यहां पर आ सकता है।
सदस्यों ने आगे बताया कि एक आप्पा बाजार में चल रही है जो हमें भी पता चली की-- हम यहां से 5000 व्यक्ति कोई रैली निकालने वाले हैं किंतु ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां सब गलत बात है।
विष्णु मंदिर की स्थापना सन् 1951 मैं हुई थी तब से लेकर अब तक जो भी धार्मिक कार्यक्रम यहां आयोजित होते हैं वह वैदिक नीति नियम के अनुसार होते हैं और पूरी शांति व संखला कायम रखते हुए आयोजित किए जाते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें