अखबारों में प्रकाशित समाचार को लेकर ईसी से शिकायत करेगी कांग्रेस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखबारों में प्रकाशित समाचार को लेकर ईसी से शिकायत करेगी कांग्रेस



गुवाहाटी। रविवार को स्थानीय कई असमिया, अंग्रेजी तथा हिंदी अखबारों में प्रकाशित भाजपा से संबंधित समाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के पास भाजपा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराएगी। उल्लेखनीय है कि आज स्थानीय अखबारों में प्रकाशित भाजपा से संबंधित लीड खबर को पेड न्यूज़ करार देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की जानकारी दी। 


इस बाबत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रो. वल्लभ ने कहा कि प्रकाशित खबर में भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा गया है कि पहले चरण के हुए मतदान में भाजपा को 46 सीटें मिल रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस खबर को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल और 6 अप्रैल को और दो चरणों में असम में मतदान होना बाकी है। ऐसे में भाजपा द्वारा इस प्रकार की खबरें प्रकाशित करवाना मतदाताओं को भ्रमित करने की श्रेणी में आता है। 


उन्होंने कहा कि यह चुनावी आचार संहिता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। पत्रकार सम्मेलन के दौरान उन्होंने भाजपा और इसकी सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इस असलियत को समझती है कि असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली नहीं है। 


इस दौरान पत्रकार सम्मेलन को एपीसीसी के लीगल सेल के अध्यक्ष निरेन बोरा ने भी संबोधित किया। इससे पहले पत्रकार सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस की महासचिव तथा मीडिया डिपार्टमेंट की अध्यक्ष बबीता शर्मा ने भी संबोधित किया। पत्रकार सम्मेलन के दौरान एआईसीसी के लीगल सेल के सदस्य भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```