होजाई। होजाई जिला के लमडिंग शहर में रविवार की तड़के अचानक लगी आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह हादसा तड़के साढ़े चार बजे के आसपास हुआ।
यह आग कथित तौर पर लमडिंग बाजार की मस्जिद रोड इलाके में लगी थी। हादसे में भाजपा का लमडिंग मंडल पुराना कार्यालय समेत तीन व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं चल सका है। बताते हैं कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए और भाजपा कार्यालय में मौजूद कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग में झुलस गए। गनीतम रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर नुकसान का आंकलने करने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें