गुवाहाटी। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की गुवाहाटी क्वींस शाखा ने होली के अवसर पर काहिलीपाड़ा भगदत्तपुर स्थित डेस्टिनेशन होम में विकलांग मंदबुद्धि बच्चों के साथ कुछ पल बिता कर होली का आनंद लिया ।इस अवसर पर जेसीआई क्वीन की अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने जेसीआई क्वीन के कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजिका मीनाक्षी मिमानी और रिंकी केडिया ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस अवसर पर बचचो के बीच चिप्स, चॉकलेट, फ्रूटी, राशन, कपड़े आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुस्मिता बरुआ, बबीता संथोलिया, संगीता अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग दिया। क्वींस की सचिव ईशा केडिया ने सभी सहयोग कर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें