इतिहास के पन्नों में- 30 मार्च - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों में- 30 मार्च



नई दिल्ली।  इतिहास में 30 मार्च की तारीख विविधताओं से भरी है। भारतीय सिनेमा के युगपुरुष सत्यजीत रे को आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट मानद पुरस्कार से आज ही के दिन सम्मानित किया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन को गोली लगने का इतिहास भी आज के दिन हुआ। आज की ही तिथि में राजस्थान राज्य का उदय हुआ।


सत्यजीत राय को आस्कर-  आस्कर ऐसा अवार्ड है, जिसे जीतना फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के सबसे कीमती वस्तु को पा लेने जैसा है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट मानद पुरस्कार 30 मार्च 1992 को सत्यजीत रे को मिला। आस्कर अवार्ड की स्थापना 1929 में अमेरिकन अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेस ने की थी। सत्यजीत रे को कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न, दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिले।


राजस्थान की स्थापना- राजस्थान हर साल अपना स्थापना दिवस 30 मार्च को ही मनाता है। इसी दिन 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों को मिलाकर राजस्थान संघ बनाया गया। भले इसे ‘राजाओं का स्थान’ अथवा राजस्थान कहा गया, सच यह है कि यह राज्य विविधताओं से भरा है। यह भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। विश्व प्रसिद्ध थार मरुस्थल, सरिस्का और रणथम्भौर जैसे दो बाघ अभयारण्य, पर्यटन केंद्र माउंट आबू इसी प्रदेश में है। इस राज्य के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों को देखा जा सकता है।


30 मार्च से जुड़ी कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं इस तरह हैं-


1919- महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।


1981- अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन एक बंदूकधारी की चलाई गोली से रीगन गंभीर रूप से घायल हो गए।


1982- एसटीएस-3 मिशन पूरा करने के बाद नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया की पृथ्वी पर वापसी।


1997- कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से समर्थन वापस ले लिया। तब एक ही साल में तीसरी बार सरकार बदली थी।


2002 प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।


2003- लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए खोला गया। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा माना जाता है।


2006 ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभावकारी हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```