गुवाहाटी। राजधानी के जालुकबारी थानांतर्गत पांडु में शनिवार को नाबालिग जोड़े की शादी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही दूल्हा- दुल्हन को छोड़कर बाराती भाग निकले। पुलिस दूल्हा-दुल्हन को अपने साथ थाने ले गई, जहां पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जालुकबारी थाना अंतर्गत पांडु टेंपल घाट इलाके में एक नाबालिग किशोरी (14) के साथ एक नाबालिक किशोर (16) का विवाह हो रहा था। इस दौरान किसी ने नाबालिग की शादी की रस्म की सूचना जालुकबारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शादी में शरीक होने पहुंचे बाराती भाग निकले। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को जांच के लिए पुलिस थाने ले आई। साथ में दोनों के माता को भी पुलिस थाने में बुलुया है।
उल्लेखनीय हैं कि दोनों नाबालिग के परिवार के परिजनों की रजामंदी से ही दोनों की शादी करवायी जा रही थी। पुलिस अब इस मामले को लेकर छानबीन शुरु किया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें