अमित नागोरी
गोलाघाट। माहेश्वरी महिला संगठन के सौजन्य से बीते कल माहेश्वरी भवन में लड्डू गोपाल संग फूलो की होली मनाई गई। जिसमें सभी बहने अपने अपने गोपाल के साथ सज धज कर आई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें संस्कृति बिन्नानी; सारिका चांडक, सुनीता बजाज, ममता मालपानी के नृत्य को सभी ने काफी सराहा। वही एक नृत्य नाटिका के द्वारा सन्देश दिया कि हमे दहेज के पीछे नही बल्कि कन्या के गुणों को परख कर शादी करनी चाहिए, इस नाटिका में पूनम अग्रवाल, बिमला काबरा और नीतू मूंदड़ा ने भाग लिया।एक नृत्य सदस्यों द्वारा भी किया गया ,जिसमें पूनम मालपानी, रंजना बिन्नानी, बिमला काबरा, अहिल्या मल्ल, मीना नागोरी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में उषा बिन्नानी, ललिता चांडक,कुसुम बिन्नानी, सुमन मालानी, दुर्गा मालपानी,राधा बिन्नानी, का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौके पर कुल 38 लड्डू गोपाल आये। फूलो, अबीर गुलाल के साथ लड्डू गोपाल के साथ होली खेली गई,तत पश्चात आरती की गई, अल्पाहार भी दिया गया। भजनों क़े साथ कान्हा को रिझाया गया। सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष रंजना बिन्नानी, सचिव बिमला काबरा ने सभी को धन्यवाद दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें