रंगिया निर्वाचन जिला में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया निर्वाचन जिला में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में



अरुणा अग्रवाल

कमलपुर से 2 और रंगिया विधानसभा क्षेत्र से 1 प्रत्याशी ने वापस लिया अपना नाम

रंगिया। असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आगामी 1 अप्रेल को होगा। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गत 12 मार्च को संपन्न हो गयी है। इसके साथ ही नामांकन का परीक्षण गत 15 मार्च को किया गया। दूसरे चरण के मतदान के अंतर्गत रंगिया निर्वाचन जिला क्षेत्र में 56 नं कमलपुर और 57 नं रंगिया विधानसभा सीटों का मतदान आगामी 1 अप्रेल को होगा। दोनों विधानसभा सीटों से कुल 15 प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन गत 12 मार्च तक दाखिल किया था। इसके पश्चात नाम वापसी की अंतिम तिथि गत 17 मार्च तक  नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यार्थियों में से 3 ने अपना नाम वापस ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 56 नं कमलपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले कमलेश डेका और गिरिन गोस्वामी ने अपना नाम वापस लिया है। जबकि रंगिया विधानसभा से ए एस एम पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले देवब्रत कलिता ने भी अपना नाम वापस लिया है। बहरहाल नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन जिला के कमलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 4 और रंगिया विधानसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन जिला कार्यालय से विधानसभा चुनाव हेतु नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव में अब 56 नं कमलपुर विधानसभा क्षेत्र से 4 तथा 57 नं रंगिया विधानसभा क्षेत्र में 8 प्रत्याशियों के बीच प्रतिद्वंद्वीता रहेगी। जारी सूची के साथ प्रत्याशियों को राष्ट्रीय व रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के आधार पर यथावत चुनाव चिन्ह के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। निर्दलीय प्रत्याशियों को आबंटित चुनाव चिन्ह में अधिकांश परंपरागत चिन्ह हैं। चुनाव चिन्ह आबंटन होने के साथ ही अब प्रचार प्रसार की तैयारी में लगे प्रत्याशियों द्वारा योजनाबद्घ तरीके से आम लोगों तक पहुंचने व चुनाव चिन्ह से अवगत कराने की पहल की जाएगी। वही रंगिया के महकमाधिपति तथा निर्वाचन जिला अधिकारी स्वप्निल पाल (आई ए एस) द्वारा सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों और लागू आचार संहिता के नियमों के तहत कार्य करने का आह्वान किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```