गुवाहाटी। आबकारी विभाग की खुफिया एजेंसी ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए अवैध रूप से भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है।
आबकारी विभाग ने शनिवार को बताया कि नौ माइल से ऊपरी असम में अवैध तरीके से ट्रक (एमएन-04पी-1002) के जरिए अंग्रेजी शराब और बीयर ले जाया जा रहा था। जिसे गुवाहाटी के सोनापुर थाना क्षेत्र के पथारकुची स्थित राजमार्ग-37 पर आबकारी की खुफिया विभाग की टीम ने जब्त किया।
आबकारी कानून की धारा 53 (1) (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर एम अमरजीत सिंह और प्रियो सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें