अमित नागोरी
गोलाघाट। आज गोलाघाट में होली पर मिश्रित माहौल देखने को मिला। एक तरफ हाल ही में शनिवार को गोलाघाट जिले में सम्पन्न विधानसभा चुनावो के बाद स्थानीय लोगो की नज़र जिला प्रशाशन पर स्थानीय अवकाश पर टिकी हुई थी पर ऐसा कुछ हुआ नही जिस वजह से सरकारी कार्यालय और अन्यान्य प्रतिस्ठान भी खुले रहे।
वही क़ई अन्य लोगो ने आज होली खेली भी। इस मौके पर नगर के मारवाड़ी पट्टी, अरेंगापडा, नगर इलाके, आलुपट्टी, नई अमलापट्टी, बेगनाखुवा में होली का उत्साह चरम पर दिखा।
इस मौके पर स्थानीय मारवाड़ी पट्टी में गोलाघाट के मित्र मंडल द्वारा आज स्थानीय लोगो के होली खेलने की सुविधा कर रखी थी । ऐसे में रेन डांस आकर्षण का केंद्र रहा । समाज के हर आयु वर्ग के लोग ने उक्क्त कार्यक्रमो में भाग लिया । इस मौके पर मारवाड़ी समेल्लन के गोलाघाट की नई टीम के पदाधिकारी भी उपस्थित नज़र आये । इस मौके पर मारवाड़ी पट्टी में चंग की थाक पर लोक गीतों के प्रस्तुति को सराहा गया ।
इसके बाद श्री मारवाड़ी श्मशान भूमि में भी होली मनाई गयी । इस मौके पर सदस्यो ने श्मशान की सफाई , पौधों की सिंचाई आदि की और एक दूसरे को रंग भी लगाया । इस मौके पर जगदीश शर्मा , पवन बावरी, छगनलाल चांडक, सुनील गाड़ोदिया , प्रमोद चांडक के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर समाज के बन्धु दिनेश बाईसीया ने होली के शुभावसर पर हाल ही में निकले लॉटरी के प्रथम पुरस्कार की राशि का आर्थिक अंश गोलाघाट के मारवाड़ी श्मशान भूमि के उन्नयन के कार्य मे लगाने हेतु मदद की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें