गोलाघाट में आभोप के सौजन्य से श्री चैती छठ महापर्व के आयोजन हेतु सभा सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में आभोप के सौजन्य से श्री चैती छठ महापर्व के आयोजन हेतु सभा सम्पन्न

 


 अमित नागोरी 

जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 के सभी दिशा-निर्देशों का होगा पालन

गोलाघाट। इस वर्ष अखिल असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट नगर समिति के सौजन्य से धनशिरी नदी घाट पर श्री श्री चैती छठ महापर्व के भव्य आयोजन हेतु सभा सम्पन्न हुई। इस वर्ष आभोप गोलाघाट नगर समिति के सौजन्य से 18 और 19 अप्रैल को धनशिरी नदी घाट पर लोक आस्था के महापर्व श्री श्री चैती छठ पूजा के भव्य आयोजन हेतु रविवार को श्रीमन्त नगर स्थित हरगौरी विवाह भवन के प्रेक्षागृह में सर्व साधारण जनता को आमंत्रित कर आम सभा अनुष्ठित हुई। नगर समिति के संगठन सचिव सरोज कुमार गुप्ता के संचालन में अनुष्ठित उक्त सभा की अध्यक्षता नगर समिति के अध्यक्ष सन्तोष कुमार कानू ने की । सभा की उद्देश्य व्याख्या सचिव रवि प्रकाश गुप्ता ने की। इस दौरान सभा मे उपस्थित वरिष्ठ सलाहकार हरिश्चंद्र गुप्ता ने कहा कि चैती छठ भोजपुरी भाषियों के लोक आस्था का पर्व है, अतः समाज के हर वर्ण-वर्ग के भाइयो को जोड़े और आपसी भाई-चारे को कायम रखें। वहीं समिति के सलाहकार अनुप गुप्ता ने गोलाघाट नगर में चैती छठ पूजा के  प्रारंभिक दौर से अब तक के हुए परिवर्तन को बताते हुए कहा कि चैती छठ के पालन को बरकरार रखने के लिए समाज के बहुत सारे श्रद्धालु भक्तों का विशेष योगदान हैं। वहीं दूसरी तरफ, समिति के सलाहकार गुड्डू प्रसाद वर्मा ने कहा कि समिति द्वारा आयोजित सभी आयोजनों में उनका सहृदय सहयोग रहेगा। वहीं समिति की महिला सलाहकार बबिता गुप्ता ने अपने वक्तव्य में यह बताया कि समाज के निचले तबकों को भी परिषद से जोड़ना है और एक सशक्त महिला समिति के गठन करना जरूरी हैं । इसके उपरांत आभोप जिला समिति के साधारण सचिव कृष्णा कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमा नन्द झा, प्रचार सचिव बृजमनी पांडेय, नगर समिति के उपाध्यक्ष प्रेम जयसवाल, विकास गुप्ता, अमिताभ साहु, कोषाध्यक्ष रामा शंकर साहु,सह सचिव चन्दन साहु, आनंद गुप्ता , प्रचार सचिव अशोक साहु एवं सदस्य क्रमशः किशन गुप्ता, पोमी गुप्ता, अनिल पंडित, राजन गुप्ता, विकास साह, विवेक गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, संजीव प्रजापति, बृजमोहन चौबे ने उपस्थित रहकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं नगर समिति के साधारण सचिव रवि प्रकाश गुप्ता ने अयोजन को सफल बनाने हेतु सभी के सहयोग एवं प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। सभा के अंत में सभापति संतोष कुमार क़ानू ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सभा भंग का आह्वान किया। इस आशय की जानकारी संगठन सचिव सरोज कुमार गुप्ता ने दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```