गुवाहाटी। असमिया नववर्ष के स्वागत के लिए अखिल गुवाहाटी छात्र संस्था हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अप्रैल को गोरु बिहू के दिन जज खेल मैदान में रंगाली बिहू उत्सव का आयोजन करेगी। इस अवसर पर प्रात 10:15 बजे विशिष्ट शिक्षाविद्, साहित्यिक, दैनिक असम समाचार पत्र के संपादक डॉ अमर ज्योति चौधरी बिहू पताका फहरायेगे। इस अवसर पर असम जातीय जीवन में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।कार्य क्रम मे असम के कई प्रसिद्ध बिहू नृत्य दलों द्वारा उन्मुक्त बिहू नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा।अखिल गुवाहाटी छात्र संस्था के सभापति अनवर हुसैन और कार्यवाहक महासचिव अल्केश नाथ ने सभी असम प्रेमियों से इस उत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें