अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण परिवार गोलाघाट के सौजन्य से आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर आज जिला के कानूनी सेवा प्राधिकरण के नारायण कुरी, प्रशांत दास ने आज कार्यालय प्रांगण में पौधे रोपन किये। नारायण कुरी ने बताया कि इस साल का थीम है कि पृथ्वी को पुनः संस्थापित करना है और ये कार्य प्राकृतिक प्रणाली और उभरते हरित तकनीकियों से किया जा सकता है जिससे हमारी पृथ्वी हरि भरी रहे और हमे प्राणदयी ऑक्सीजन प्रदान करती रहे जो वर्तमान परिस्थिति की मांग है। श्री कुरी ने सभी को दिवस की शुभकामनाएं दी और पौधे रोपन के साथ उसके देखभाल करने का आह्वान किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें