अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन की नव गठित समिति की प्रथम कार्यकारिणी सभा 11/04/2021 को माहेश्वरी भवन प्राँगन में आयोजित की गई । सभा की अध्यक्षता जुगल किशोर मालपानी ने की। इस मौके पर सचिव सुजीत कनोई, कोषाध्यक्ष पवन बावरी तथा निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप नाउका को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया। अध्यक्ष श्री मालपानी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने मारवाड़ी समाज के सभी संस्थाओं को एक जुट होकर कार्य करने पर बल दिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी समेल्लन की सचिव सोनिया अग्रवाल ने कहा कि बड़े कार्यक्रम सभी मिलजुल कर करे तो ज्यादा बेहतर होगा। जगदीश शर्मा ने विभिन्न समितियों में कानून, संस्कृति, समन्वय, विचार गोष्टी आदि के बनाने और समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा समस्यायों के उक्क्त समिति के समाज हित कार्यो से निवारण का प्रस्ताव रखा। प्रदीप खेतान ने मारवाड़ी युवा मंच के युवा सप्ताह के आयोजन न होने पर खेद प्रकट किया और सभी समाज के अध्यक्ष / सचिव को बुलाकर मंथन करने का सुझाव दिया । साथ ही विभिन्न आयोजन संयुक्त रूप से करने पर बल दिया । मनीष अग्रवाल ने हाल ही में मित्र मंडल द्वारा बड़ो के सम्मान के कार्यक्रम से आपसी प्रेम भाव के बढ़ोतरी होने के संदर्भ में अपने मन की बात रखी और इस तरह के कार्यक्रम लेने का सुझाव दिया । इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप नाउका ने जिला उपायुक्त द्वारा क़ई संचार (कम्युनिकेशन) को सभा मे रखा। मनोज जालान ने सर्वप्रथम स्वयं गोलाघाट के मारवाड़ी समाज के अंदर खुद की स्थिति मजबूत करने तथा स्थानीय समाज के कल्याण हेतु कार्य कर अपने समाज के वर्चस्व स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने इस सम्बंध में समाज के छवि निर्माण सम्बंधित कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कही न कही पूर्वोत्तर मारवाड़ी समेल्लन कमजोर पड़ा जिस कारण से अन्य समाज के उप संगठन बने। ऐसे में मारवाड़ी समेल्लन को और सक्रिय होना होगा तब उप संगठन, समेल्लन के कार्य देखकर खुद ब खुद मारवाड़ी समेल्लन से जुड़ने लगेंगे । देबकिशन बजाज ने भी समिति को शुभकामनाएं दी और उपस्थिति को सराहा। इस दौरान सर्वसम्मति से गोलाघाट के जालान सेवा सदन को सभी समजबन्दुओ का एक समन्वय स्थल बनाने और वहाँ सभी वर्ग के लोगो के सुविधार्थ हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराने, आगामी रँगाली बिहू पर समाज द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति पर निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन अजय कनोई ( सुजीत ) ने दिया। राष्ट्र गान के साथ सभा समापन्न हुई।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें