रि-भोई। मेघालय के द्वारसुइड स्थित उमरोई बाईपास पर बने पुल में दरार आने की वजह से मेघालय में 10 टन से अधिक सामान ढोने वाले सभी ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
बर्नीहाट पुलिस चौकी प्रभारी एएन संगमा ने मंगलवार को बताया है कि रि-भोई जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद सोमवार की रात से मेघालय में 10 टन से अधिक सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
उन्होंने कहा है कि पुलिस की एक टीम जोराबाट के निकट बारह माईल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-06 पर 24 घंटे तैनात है। 10 टन से अधिक अधिक सामान ढोने वाले ट्रकों को फिलहाल मेघालय में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। वहीं डीजल-पेट्रोल, रसोई गैसे, सब्जी, दवा सहित अन्य खाने-पीने के सामान ढोने वाले वाहनों को जाने दिया जा रहा है। जब तक फिर से जिला उपायुक्त द्वारा आदेश नहीं जारी किया जाता तब तक ट्रकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस आदेश की वजह से असम-मेघालय की सीमा पर काफी संख्या में ट्रक अटक गये हैं। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें