राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन

 


नई दिल्ली। कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर आज रात 10 बजे से आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की।  


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। केजरीवाल ने कई कड़े नियमों का एलान किया। प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की चौथी वेब आई है। 25 हजार केस आए हैं। इससे हमारा हेल्थ सिस्टम तनाव में है।


उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में रविवार को 25,462 नए कोरोना मरीज सामने आए थे, जबकि 161 मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 29.74 प्रतिशत तक पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहता है कि पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत के ऊपर चला जाना चिंता की बात है। (हि.स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```