मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा की साधारण सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा की साधारण सभा संपन्न

 


पूजा माहेश्वरी

नितिन मुंदड़ा अध्यक्ष व चाहत पोद्दार बने सचिव

नगांव। मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा की वार्षिक साधारण सभा एवं अध्यक्ष का चुनाव रविवार को स्थानीय श्री मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में संपन्न हुए। सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्षा निर्मला आलमपुरिया ने की। अध्यक्षा  ने अपने स्वागत भाषण से सभा का शुभारंभ किया, शाखा सचिव करण अग्रवाल ने वार्षिक सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वही कोषाध्यक्ष रजत केजरीवाल ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा सभा पटल पर रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। साथ ही एंबुलेंस कमेटी के चेयरमैन पवन किल्ला ने एंबुलेंस का हिसाब भी सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, अन्यान्य में विगत वर्ष हुए कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के पश्चात आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया। चुनाव अधिकारी निवर्तमान शाखा अध्यक्ष अरुण नगरका ने चुनाव से संबंधित अपनी संपूर्ण  रिपोर्ट सभा में रखते हुए कहा संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के दौरान उन्हें सिर्फ एक ही नामांकन पत्र नितिन मुंदड़ा का प्राप्त हुआ। इसलिए चुनाव अधिकारी अरुण नगरका ने नितिन मुंदड़ा को सर्वसम्मति से सत्र 2021-22 हेतु अध्यक्ष घोषित किया। तत्पश्चात मंडलीय सहायक मंत्री विनीत मोर द्वारा अध्यक्ष की शपथविधी भी संपन्न करवाई गई। नव अध्यक्ष नितिन मुंदड़ा ने अपने संबोधन में आगामी भावी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि 15 अप्रैल को गणगौर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसी सभा में चाहत पोद्दार को सचिव के रूप में पदभार देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि बाकी की कार्यकारणी समिति की घोषणा एवं शपथ विधि वे जल्द ही संपन्न करवाएंगे। सभा के अंत में निवर्तमान शाखा सचिव करण अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। सभा में पूर्व अध्यक्ष कमल आलमपुरिया, पवन किल्ला, संजय पोद्दार, विवेक तोदी एवं काफी संख्या में शाखा पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सभा के दौरान करोना प्रोटोकॉल का भी पालन करते हुए पूरा पूरा ध्यान रखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```