पूजा माहेश्वरी
नगांव। आज प्रातः अर्घ्य के साथ चैती महाछठ श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। कोरोना का साया भक्तों के चेहरों पर साफ झलक रहा था इसलिए घाटों पर जीतनी भिड़ होनी चाहिए थी उतनी दिखाई नहीं दी। खबर यह भी है कि कईयों ने अपने अपने घरों के बाहर ही जलाशय बना कर वहीं से भगवान सूर्य देव की आराधना की। चैती महाछठ के मौके पर छठव्रतियों ने आज सूर्यभगवान को प्रातः अर्घ्य दिया। रविवार को संध्या अर्घ्य दिया गया। ऐतिहासिक नेहरुबाली विजयादशमी कलंग घाट पर सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति द्वारा और श्रीकृष्णाश्रम शिव मंदिर कलंग घाट पर छठ व्रत समिति द्वारा व्रतियों के सुविधार्थ उचित व्यवस्था की गई थी जिसमें व्रतियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित होकर सभी का हाथ बटाया।सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम बाबू साह और छठ व्रत समिति के अध्यक्ष नरसिह भगत सहित समस्त सदस्यों ने चैती छठ की शुभकामना देते हुए निरोगी काया की कामना की। कृष्णाश्रम शिव मंदिर घाटपर व्रतियों की ज्यादा उपस्थिति देखी गई। वहीं कुछ व्रतियो ने घर के पास जलाशय बना कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसी के साथ चार दिनों से चले आ रहे सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ कुशलता से यहां भी संपन्न हो गया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें