बंगाल में फिलहाल नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू: मुख्यमंत्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाल में फिलहाल नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू: मुख्यमंत्री

 


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नाइट कर्फ्यू लगने की अटकलों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विराम लगा दिया है। 


मालदा जिले में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि फिलहाल बंगाल में परिस्थितियां बहुत अधिक चिंताजनक नहीं है। इसलिए नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल में महामारी के संक्रमण के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। बनर्जी ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट है, लेकिन फिलहाल नाइट कर्फ्यू या लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार हैं।


लॉकडाउन लगाये जाने पर ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में चुनाव को लेकर बाहर से हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की सेक्युरिटी में ही इतने लोग होते हैं। रेल गाड़ियां चल रही हैं। बसें चल रही हैं। बाहर से लोग आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन के क्या मायने हैं। बंगाल में एक लाख से अधिक केंद्रीय बल के जवान हैं, जो मतदान के कारण राज्य के विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी रैलियां कम दी हैं। उन्हें लगता है कि सभी पार्टियों को यह करनी चाहिए और बाकी तीन चरण के मतदान एक चरण में कराये जाने चाहिए। इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कल से स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति घटा कर 50 फीसदी कर दी गई है। बेडों की संख्या में इजाफा किया गया है।


इससे पूर्व सोमवार को ममता बनर्जी ने राज्य के आला अधिकारियों को कोरोना की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिये। राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पूरी स्थिति की जानकारी दी गई। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```