लूट में शामिल सात पेशेवर चोर गिरफ्तार
तीन स्वर्णकार भी शामिल
धुबड़ी। बगड़िबाड़ी स्थित ऐतिहासिक शक्ति पीठ मां महामाया मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस कांड में शामिल सात शातीर चोरों को आज गिरफतार कर लिया है। इनमें तीन स्वर्णकार भी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक वाहन भी जब्त किया है। मालूम हो कि बिते 29 मार्च को इस शक्ति पीठ से चोरों ने मां के आभुषणों,किमती सामग्रियों को लूट लिया था। जिसके पश्चात बड़े पैमाने पर इस घटना की निंदा हुई। बीटीएडी के अंतर्गत पर्वतझोरा महकमे के एसडीपीओ त्रिनयन भुईयां ने आज यहां बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान छेड़ रखा था। अंततः आज सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इनके पास से लूट का करिब तीस से चालीस प्रतिशत हिस्सा ही बरामद हो पाया है। भुइयां ने बताया कि ये सभी पेशेवर लुटेरे है। तथा निचले असम में एक गीरोह के रुप में काम करते हैं। सुत्रो के अनुसार बंगाईगांव, ग्वालपाड़ा के अलावा बिहार से भी इस गिरोह के तार जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें