रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी जिला एक तरह से अप्रत्याशित ढंग से भाजपा शुन्य हो गया है। पांचों की पांचों विधानसभा सीट पर कांग्रेस एआईयूडीएफ ने एकतरफा वोट हासिल कर भारी मतों से भाजपा को चारों खाने चित कर दिया।आलम यह रहा कि बिलासीपाड़ा (पुरब) से भाजपा के विधायक व प्रत्याशी अशोक कुमार सिंघी को निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईयूडीएफ के समशुल हुदा ने करिब पचास हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया।जो कि क्षेत्र में एक रिकार्ड है। वहीं धुबड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के दावों के विपरित एआईयूडीएफ के विधायक नजरुल हक ने मानों भाजपा प्रत्याशी डॉ देवमय सान्याल को चारों खाने बुरी तरह चित कर दिया। यहां नजरुल ने करिब 75 हजार के भारी अंतर से डा सान्याल को परास्त किया।गौरिपूर सीट पर भी भाजपा एआईयुडीएफ के सामने कहीं नहीं टिक पाई। यहां एआईयूडीएफ के निजानूर रहमान ने भाजपा के बनेंन्द्र मुसाहारी को पचास हजार से अधिक वोटों के अंतर से पराजित किया।बिलासीपाड़ा (पश्चिम) में एआईयुडीएफ के हाफिज बशिर अहमद ने करिब 60 हजार मतों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी अलि अकबर मियां को हराकर लगातार चौथी बार विधायक बने। यहां भाजपा तिसरे नंबर पर ही रही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक गोलकगंज सीट पर स्थिती साफ नहीं हो पाई है। जहां अंतिम अपडेट 18 राउंड की गणना तक लगभग 18 हजार वोटों से भाजपा के विधायक अश्विनी राय सरकार कांग्रेस के अब्दुस सोभान अली सरकार से पाछे चल रहे थे। मालूम हो कि पोस्टल बैलेट की काउंटिंग भी समाचार लिखे जाने तक चल रही थी।धुबड़ी में मतगणना थोड़ी धिमी रही।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें